Breaking News

मोदी के आगमन से पहले पीसीसी महामंत्री राजेंद्र का सवाल – शाह, राजनाथ, नड्डा ने महंगाई, बेरोजगारी जैसी देशव्यापी समस्या पर एक शब्द भी नहीं कहा … क्या मोदी रायपुर में इन मुद्दों पर बोलेंगे ???

  • मणिपुर हिंसा पर पूरा देश पीएम मोदी से मांग रहा जवाब ? कुछ तो बोलें पीएम मोदी

द सीजी न्यूज 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने 7 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के रायपुर आगमन से पहले कई सवाल किये हैं। राजेंद्र ने सवाल किया है कि क्या पीएम मोदी मणिपुर हिंसा को लेकर कोई बयान देंगे ? क्या मोदी महंगाई और बेरोजगारी से जूझते देश को किसी राहत भरी नीति की सौगात देंगे। पीएम को रायपुर में बताना चाहिए कि कोरोना काल में घोषित 20 लाख करोड़ के पैकेज से छत्तीसगढ़ को क्या मिला ?

राजेंद्र ने कहा कि केंद्र की ताजा रिपोर्ट में बेरोजगारी दर फिर बढ़ी है। इससे पहले जारी हुए एक अन्य रिपोर्ट में महंगाई दर भी बढ़ी थी। पिछले 9 साल के कार्यकाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई नीति नहीं बनाई जिससे महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण पाया जा सके। महंगाई कम करने और बेरोजगारी दूर करने में मोदी सरकार पूरी तरह नाकाम रही।

मोदी सरकार ने जितनी भी नीतियां बनाई है, उनसे एससी-एसटी, ओबीसी वर्गों समेत किसानों, महिलाओं, युवाओं को राहत नहीं मिली बल्कि इन वर्गों के खिलाफ नीतियां बनाई गई। नोटबंदी, जीएसटी लागू करने का ही यह नतीजा है कि बेरोजगारी दर साढ़े 8 प्रतिशत हो गई है। महंगाई का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है।

राजेंद्र ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा जैसे नेता छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को छोड़कर धर्म और जातपांत की बातें करते रहे। इससे साफ हो गया है कि भाजपा नेताओं को महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। इधर-उधर की बातें करने की बजाय पीएम नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि देश की जनता को महंगाई से राहत कब मिलेगी और देश में बेरोजगारी कब दूर होगी?     

 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!