- गोधन न्याय योजना : हितग्राहियों के खाते में 18.47 करोड़ रुपए का ऑनलाईन अंतरण
- वन विभाग और स्व-सहायता समूहों द्वारा हरेली के लिए तैयार कराई जा रही हैं गेड़ियां : निर्धारित शुल्क पर खरीदी जा सकेंगी
- गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 507.14 करेाड़ रुपए का भुगतान
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों, किसानों, सरपंचों, ग्राम पटेलों, गौठान समितियों और अधिकारियों से गांव में 6 जुलाई से 17 जुलाई तक ‘रोका-छेका’ करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन के साथ गांवों में बोनी और रोपा का काम भी शुरू हो गया है। ऐसे में फसलों की रखवाली भी जरूरी है। अब ‘रोका-छेका’ का समय आ गया है। ‘रोका-छेका’ से आवारा मवेशियों से फसलों को बचाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ‘रोका-छेका’ के लिए गांवों में मुनादी कराने तथा गौठानों में पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था कराने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 18 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण किया। इस राशि में 15 जून से 30 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.52 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.05 करोड़ रुपए, गौठान समितियों को 7.79 करोड़ रुपए और महिला समूहों को 5.53 करोड़ रुपए की लाभांश राशि वितरित की गई।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 17 जुलाई को हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने किसानों से धान के साथ-साथ खरीफ की अन्य फसलों का रकबा बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने किसानों से खरीफ सीजन में ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद और जैविक कीटनाशक का उपयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्ना आर., विशेष सचिव कृषि डॉ. अय्याज एफ. तम्बोली, संचालक कृषि रानू साहू, अपर मुख्य प्रधान वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, रीपा के राज्य नोडल अधिकारी गौरव सिंह, एनआरएलएम की राज्य नोडल अधिकारी पदमिनी भोई, संचालक पशुधन चन्दन संजय त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
