Breaking News

पौधा तुहंर दुआर योजना : एक फोन पर घर पहुंचाकर दिये जाएंगे पौधे

  • एक माह तक चलेगा अभियान
  • प्रति व्यक्ति अधिकतम 10 पौधे निःशुल्क मिलेगा
  • वनमण्डल के दूरभाष पर करना होगा कॉल
  • विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर पौधा वितरण वाहन रवाना किया

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ स्वच्छ एवं शुद्ध पर्यावरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की महती योजना पौधा तुंहर दुआर योजना का शुभारंभ आज सुबह 10 बजे वनमण्डल कार्यालय दुर्ग में किया गया। इस अवसर पर शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, नगर निगम भिलाई के कमिश्नर रोहित व्यास, वन मण्डलाधिकारी शशिकुमार, उप वन मण्डलाधिकारी मोना महेश्वरी, एमआईसी सदस्य जयश्री जोशी, एल्डरमेन राजेश शर्मा, कृष्णा देवांगन, मनीष यादव, परिक्षेत्र अधिकारी दुर्ग और वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ करते हुए पौधा वितरण वाहन को रवाना किया गया। इस अवसर पर वनमण्डल कार्यालय परिसर में दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, भिलाई आयुक्त रोहित व्यास द्वारा पौधरोपण किया गया। दुर्ग वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक बी. पी. सिंह द्वारा इस अवसर पर क्यू. आर. कोड के माध्यम से निशुल्क पौधा प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन प्रणाली का शुभारंभ किया गया।

पौधा तुहर दुआर 2023 योजना 6 जुलाई से 5.अगस्त 2023 तक संचालित होगी। इसके अंतर्गत बांस, कटहल, महुआ, अर्जुन (कहुआ), जामुन, अमरूद, करंज, बहेड़ा, नीम, आंवला, कचनार, इमली, कुसुम, सीताफल व अन्य प्रजातियों के पौधे प्रति व्यक्ति अधिकतम 10 पौधे निःशुल्क प्रदान किये जाएंगे। योजना अंतर्गत पौधे प्राप्त करने के लिए कोई भी व्यक्ति वनमण्डल के दूरभाष क्रमांक0788-2327531 में कार्यालयीन समय पर कॉल कर क्यू आर कोड को स्कैन कर दुर्ग वनमण्डल की वेबसाईटwww.krishnkunjdurg.com के माध्यम से आवेदन कर संबंधित क्षेत्र के नर्सरी में कॉल कर या पौधा वितरण वाहन द्वारा सीधे पौधे प्राप्त किये जा सकते हैं।

क्षेत्रवार नर्सरी प्रभारियों का मोबाईल नम्बर

क्षेत्र दुर्ग शहर और भिलाई तालपुरी नर्सरी – 7000894784,

दुर्ग ग्रामीण पुलगांव नर्सरी -6268450027

पाटन क्षेत्र सिकोला नर्सरी-9907987590

धमधा, कुम्हारी पिटौरा नर्सरी-8319832662

साजा, बेमेतरा धनगांव नर्सरी – 7489273551 कॉल कर पौधा प्राप्त किया जा सकता है।

डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि अभियान के तहत एक व्यक्ति को उनकी मांग पर 10 पौधे घर पहुंचाकर दिये जाएंगे। पौधा शनिवार और रविवार को लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। यह अभियान 1 महीने तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने घर के आस-पास या अपनी भूमि पर वृक्षारोपण करने की मंशा रखते हैं, तो उन्हें ऑन डिमांड 10 पौधों का वितरण किया जाएगा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!