Breaking News

खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 11 और 12 जुलाई को

द सीजी न्यूज

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले में संचालित गैर आवासीय हॉकी, तीरंदाजी, फुटबॉल (बालिका) और एथलेटिक्स अकादमी हेतु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। फुटबॉल (बालिका) और तीरंदाजी खेल का ट्रायल 11 जुलाई को होगा।

हॉकी व एथलेटिक्स खेल का ट्रायल 12 जुलाई को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर व सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान रायपुर में किया जाएगा।

चयन ट्रायल में शामिल होने हेतु स्थानीय खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए लिंक https://forms.gle/6DxFVCsPPo7oTRFe8 पर जाकर पंजीयन करना होगा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!