Breaking News

देशवासियों से 2014 और 2019 में किये आपके वायदों का क्या हुआ मोदी जी ??? स्पष्ट जवाब दीजिये … जुमलेबाजी सुनने के लिए आपको नहीं चुना – राजेंद्र साहू

  • बताइये, कब आएगा काला धन, खाते में 15 लाख रुपए कब आएंगे ?
  • सौ दिन में महंगाई कम करने के वादे का क्या हुआ ?
  • किसानों की आय दोगुनी करने का वादा याद है या भूल गए ?  

द सीजी न्यूज 

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने तीखा प्रहार किया है। राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाने से पहले पीएम मोदी को 2014 और 2019 में देश की जनता से किये हुए खुद के वायदों को याद कर लेना चाहिए। विदेश से काला धन वापस लाने और हरेक देशवासी के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने का वादा पीएम मोदी ने किया था। सौ दिन में महंगाई कम करने का दावा करने वाले भी मोदी ही थे। आज केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल के बाद देश की जनता सवाल पूछ रही है – उन वादों का क्या हुआ … मोदी जी ?

राजेंद्र ने कहा कि रायपुर में भाजपा की रैली में मोदी ने भाजपा को गरीबों, किसानों और आदिवासियों का हितचिंतक बताया है। उन्हें रमन सरकार का कार्यकाल भी याद कर लेना चाहिए जब आदिवासियों की खेती की जमीन छीनकर उद्योगपतियों को दे दी गई। जंगल में तेंदूपत्ता बीनने वाले गरीब आदिवासियों को जर्सी गाय और चरणपादुका वितरण में घोटाला किया गया। मोदी जी बताएं – क्या भाजपा जमीन छीनकर और घोटाला करते हुए आदिवासियों के हितों की रक्षा करती है?

राजेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जीएसटी और नोटबंदी के फैसले से देश में बेरोजगारी और महंगाई बेतहाशा बढ़ी है। इसकी सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ी। तीन काले कृषि कानून लाकर मोदी सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने का प्रयास किया। कड़े विरोध के बाद कानून वापस लेना पड़ा। केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों, आदिवासियों, बेरोजगारों और किसानों के हितों पर जितना कठोर आघात किया, उतना पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया।

राजेंद्र ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य ये है कि आज चोर कोतवाल को डांट रहा है। भूपेश सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में लगभग 90 फीसदी वायदों को पूरा किया है। इसके बावजूद 15 साल तक छत्तीसगढ़ और पिछले 9 साल से देश की जनता को त्रस्त करने वाले भाजपा नेता कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस ने देशवासियों से किये गए वादों को पूरी तरह निभाया है। कांग्रेस ने अब तक जितने वादे जनता से किये हैं, उन वादों को पूरा भी किया है। भाजपा झूठे वादे करने में माहिर है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की जनता ने इन झूठे वादे करने वालों को करारा जवाब दिया है। अब छत्तीसगढ़, एमपी और राजस्थान की जनता भी भाजपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!