Breaking News

शिवनाथ नदी उफान पर : महमरा एनीकट के 15 गेट खोले गए

द सीजी न्यूज
दो दिनों से लगातार बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। शिवनाथ नदी में मोंगरा जलाशय का पानी भी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया है। इसके कारण महमरा एनीकट से 3 फीट ऊपर पानी बह रहा है। महमरा एनीकट के 30 गेट में से 15 गेट खोल दिए गए हैं। लगातार बारिश से नदी का जल स्तर बढ़ने पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते जल स्तर को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
इधर, विधायक अरुण वोरा ने जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गुरूद्वारा के पास व महमरा तट पर स्थित मुक्तिधाम के पास एसडीआरएफ की टीम को तैनात करने कहा है। सिंचाई विभाग से सुरक्षा के लिए लगाई गई जाली व गेट की रिपेयरिंग के साथ ही प्रकाश व्यवस्था और सीसी कैमरा जल्द लगाने कहा गया है। वोरा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि नदी तट पर जाने से बचें। सुरक्षा का ध्यान रखें।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!