- 150 प्रतिभागियों में हासिल किया पहला स्थान
द सीजी न्यूज
दुर्ग / स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम घुघवा ने छात्रों ने पेट्रोल चोरी रोकने के लिए एक अनोखा यंत्र बनाया है, जिससे पेट्रोल पंपों द्वारा पेट्रोल की चोरी रोकी जा सके। इस मॉडल को उन्होंने मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन इनोवेशन सेल (एमआईसी) और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (आईसीटीई ) की ओर से इनोवेशन डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप बूट कैंप में प्रस्तुत किया।
यह आयोजन 22 जून से 26 जून को देश के 6 जोन में किया गया था, जिसमें स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल घुघुवा (क), पाटन के छात्र आयुष जोशी और पुर्वेश निषाद द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट स्मार्ट व्हीकल का चयन आईआईटी असम गुवाहाटी के लिए किया गया। देश के विभिन्न प्रांतों से कॉलेज और स्कूल की 60 टीम और 150 छात्रों ने इसमें भाग लिया। सेजेस घुघवा के छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोटोटाइप स्मार्ट व्हीकल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले भी उन्होंने ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ द्वारा आयोजित नेशनल टेक्निकल फेस्ट 2.0 में भी प्रथम पुरस्कार और 15 हजार रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया था। विजेताओं को शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए अनुदान के अवसर के लिए भी अहर्ता प्रदान किया गया। सभी कार्य उनकी शिक्षिका अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी मारिया जास्मिन के मार्गदर्शन में किया गया। इस बूटकैम्प में छात्रों को उद्यमिता और नवाचार से संबंधित प्रशिक्षण देश के विख्यात उद्यमीयों और वैज्ञानिकों द्वारा दिया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

