द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चन्द्रवंशी ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में अपने विगत 2 वर्ष के कार्यकाल का वेतन समाज के जरूरतमंद लोगों के सेवार्थ मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करते हुए दो लाख चालीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री को चन्द्रवंशी ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने कोरोना काल के दौरान राज्य सरकार द्वारा लोगों की मदद हेतु किये जा रहे प्रयासों में आर्थिक सहयोग देते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में प्राप्त वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किया था। मुख्यमंत्री ने चंद्रवंशी के इस संवेदनशील कदम की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
