Breaking News

विधायक, महापौर ने दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में किया पौधों का निशुल्क वितरण

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ पर्यावरण जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम की ओर से नागरिकों को पौधों का वितरण किया गया। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर और पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा द्वारा दादा दादी-नाना-नानी पार्क में सुबह मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे नागरिकों को निःशुल्क पौधों का वितरण किया। नगर निगम कार्यालय में भी पौधा वितरण किया गया।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में निरन्तर निशुल्क पौधों का वितरण किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अभियान शुरू किया गया है। आज लगभग 349 छायादार, फलदार व इमारती पौधों का वितरण किया गया।

विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी के कारण पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 5 पौधे लगाना चाहिए। पेड़ पौधों की कमी के कारण ऑक्सीजन लेवल भी कम होता जा रहा है।इस अवसर पर उद्यान प्रभारी अनिल सिंह के अलावा नागरिकगण मौजूद रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!