Breaking News

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम तीजन बाई के घर पहुंची : स्वास्थ्य जांच के बाद इलाज और दवाओं की जानकारी लेकर दिया उचित परामर्श

  • सोशल मीडिया पर पद्म विभूषण तीजन बाई की सेहत खराब होने की सूचना पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लिया त्वरित संज्ञान

द सीजी न्यूज

मशहूर पंडवानी कलाकार पद्मविभूषण तीजन बाई की तबियत खराब होने की खबर सोशल मीडिया पर मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा तत्काल डाक्टरों की टीम तीजन बाई के ग्राम गनियारी स्थित निवास पर पहुंची और उनकी जांच की।

मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जिला दुर्ग डॉ. जे पी मेश्राम ने बताया कि बीएमओ पाटन डॉ. आशीष शर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चिकित्सा अधिकारी दल को निर्देशित किया। डॉ भुवनेश्वर कठोतिया व नर्सिंग स्टाफ गुलशन खलखो ने अतिशीघ्र उनके निवास गनियारी में पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जांच की। डॉ कठोतिया ने स्वास्थ्य जांच और सेक्टर 9 हॉस्पिटल से पूर्व से चल रहे इलाज, दवाओं आदि की जानकारी लेने के बाद उचित परामर्श दिया।

उनके परिवार जनों द्वारा वर्तमान में घर पर ही स्वास्थ्य लाभ लेने का निवेदन किया गया है। तीजन बाई जी का पूर्व से कोरोनरी आर्टरी डिसीज, हाइपरटेंशन,डायबिटीज ,स्ट्रोक विथ रेसीड्यूल परेसिस आदि का इलाज चल रहा है। उनके सलाहकार चिकित्सक द्वारा सुझाई गई दवाईयां उनके द्वारा ली जा रही हैं।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!