Breaking News

जैन दिगंबर आचार्य काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या के विरोध में सकल जैन समाज ने प्रदर्शन किया : दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की : राष्ट्रपति, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

द सीजी न्यूज

जैन आचार्य परम पूज्य श्री 108 काम कुमार नंदी जी मुनिराज की निर्मम हत्या के विरोध में सकल जैन समाज दुर्ग द्वारा आज राष्ट्रपति, राज्यपाल के नाम कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हत्यारों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। देश भर में आज जैन समाज के लोगों ने आचार्य श्री की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

बेलगांव जिले में चिकोड़ी तालुका में नंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर विराजमान जैन आचार्य प.पू. श्री 108 कामकुमार सागर जी मुनिराज की निर्मम हत्या 5 जुलाई 2023 को की गई। हत्यारों ने मृत शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर बोरवेल में डाल दिया। इस जघन्य हत्याकांड के कारण भारत ही नहीं, बल्कि विश्व भर में जैन समाज सहित सभी धार्मिक समाजों में दुख व रोष व्याप्त है। दोषी व्यक्तियों को उनके इस कृत्य के अपराध की सजा देने के लिए विशेष कोर्ट का गठन कर तुरन्त कार्यवाही करने का निवेदन किया गया है।

साथ ही आग्रह किया गया है कि सम्पूर्ण भारत में सभी जैन धर्मो के तीर्थ क्षेत्रों, जैन समुदाय के साधु साध्वी और आर्यिका माताओं के चातुर्मास और पदविहार के समय उनकी सम्पूर्ण सुरक्षा की गारण्टी लेते हुए समस्त जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में सकल जैन समाज दुर्ग के आव्हान पर महापौर धीरज बाकलीवाल, ज्ञानचंद पाटनी, सकल जैन समाज से अजय श्रीश्रीमाल, चुन्नीलाल दुग्गड, अधिवक्ता परिषद की अध्यक्ष नीता जैन, महेंद्र दुग्गड, संदीप जैन, राकेश छाबड़ा, महेंद्र पाटनी, प्रकाश गोलछा, संजू दुग्गड, अमोल जैन, राजेंद्र पाटनी, ऋषभ गोधा, तनीषा पाटनी, चंचल, वर्षा पाटनी, शीला गोधा, कमला अजमेर, अनीता पाटनी, प्रीति जैन, सुनीता जैन सहित जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!