द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में मंत्रियों का विभाग बदल दिया गया है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग का प्रभार दिया गया है। इससे पहले ये विभाग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। स्कूल शिक्षा और सहकारिता की जिम्मेदारी रविन्द्र चौबे संभालेंगे। मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग सौंपा गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
