Breaking News

कलेक्टर ने आईआईटी भिलाई के निर्माणाधीन परिसर में इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लांटेशन, लैंडस्केपिंग व हेलिपेड का किया अवलोकन

  • अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आईआईटी भिलाई परिसर लगभग तैयार, जल्द ही विद्यार्थियों को नए परिसर का मिलेगा लाभ

द सीजी न्यूज

कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आईआईटी भिलाई परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रस्तावित आवासीय कॉलोनियों के साथ ही परिसर में बन रहे हेलीपैड, हॉस्टल्स, भवन, खेल मैदान आदि का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव प्रकाश, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, तहसीलदार दुर्ग, नायब तहसीलदार किशोर वर्मा, तहसीलदार ख्याति नेताम, रजिस्ट्रार आईआईटी भिलाई रिटायर्ड विंग कमांडर जयेश एस पाई, इंजिनियर आईआईटी भिलाई मनीष साहू व जल संसाधन विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर ने आईआईटी परिसर में बन रहे भवनों के लिए इंजीनियरों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रस्तावित स्टॉफ आवासीय परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से तकनीकी जानकारी मांगी। आईआईटी भिलाई के अधिकारियों द्वारा 87 एकड़ के प्रस्तावित आवासीय परिसर के संबंध में बताया गया कि पिछले वर्ष यह जगह शिवनाथ नदी के डूबान क्षेत्र में शामिल था। कलेक्टर ने अधिकारियों से तकनीकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा।

कलेक्टर ने आईआईटी परिसर में हो रही प्लांटेशन के काम में तेजी लाने कहा ताकि वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण का कार्य परिसर में पूरा हो सके। उन्होंने प्रस्तावित हेलीपेड का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर की उपस्थिति में आईआईटी के विभिन्न इंजिनियर और कर्मचारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को परिसर में बिना रूकावट के विद्युत व्यवस्था व नगर निगम भिलाई के अधिकारियों को पानी की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!