Breaking News

भूपेश सरकार के विकास मॉडल से भाजपा की नींद उड़ी : चुनाव सामने देखकर भाजपा नेता कर रहे नौटंकी : दुर्ग में 15 साल के भाजपा शासन में जितने काम हुए, उससे कई गुना ज्यादा काम भूपेश सरकार ने साढ़े चार साल में कराए : धीरज बाकलीवाल

  • सीएम भूपेश बघेल के मार्गदर्शन और विधायक वोरा की सक्रियता से दुर्ग में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य 

द सीजी न्यूज

आज 20 जुलाई को भाजपा के आंदोलन को लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। धीरज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है, जिसे देखकर भाजपा की नींद उड़ गई है। दुर्ग में सीएम भूपेश बघेल के मार्गदर्शन और विधायक अरुण वोरा की सक्रियता से दुर्ग नगर निगम द्वारा शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा कराए गए विकास कार्यों से भाजपा नेता बेचैन हैं। उन्हें केवल चुनाव दिख रहा है, दुर्ग में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं।

धीरज ने कहा कि दुर्ग नगर निगम में 20 साल तक भाजपा की परिषद काबिज रही। इस दौरान दुर्ग शहर में बनी चौपाटी चौपट हो गई। पुष्पवाटिका उजड़ गई। गौरवपथ और फुटपाथ निर्माण योजना की दुर्गति हो गई। टॉय ट्रेन, तारामंडल, म्यूजिकल फाउंटेन कहां विलीन हो गए, पता ही नही चला। करोड़ों खर्च कर सौंदर्यीकरण के बावजूद तालाबों की हालत बदतर रही।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार और  नगर निगम में भाजपा की सत्ता के बावजूद 20 साल के कार्यकाल में कोई बड़ी योजना दुर्ग में शुरू नहीं हुई। पिछले साढ़े चार साल में शहर में जितने विकास कार्य किये गए है, उतने विकास कार्य 15 साल के रमन शासनकाल में भी नहीं हुए।

धीरज ने कहा कि विधायक अरुण वोरा की सक्रियता से 64 करोड़  की लागत से जीई रोड के चौड़ीकरण, उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य किये गए। इस सड़क पर 8 करोड़  की लागत से दुधिया रोशनी बिखेरी गई है। इसके अलावा 16 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, 11 करोड़ की लागत से शिवनाथ रिव्हर फ्रंट जैसी योजनाओं के शुरू होने से दुर्ग शहर का समग्र विकास हुआ है।

इसी तरह जिला मुख्यालय के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल के आधुनिकीकरण के लिए 50 करोड़ रुपए, शहर में पोटिया, बघेरा और धमधा मार्ग में 75-75 लाख के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से घर के निकट स्वास्थ्य सुविधाएं मिली है। 25 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण हो रहा है। अत्याधुनिक वायरो लैब का निर्माण भी पूरा हो चुका है। इन सुविधाओं से स्वास्थ्य क्षेत्र की सुविधाएं अत्यधिक बढ़ी हैं।

लोककला मार्ग सौंदर्यीकरण, गौरवपथ उन्नयन, दीपक नगर में डेढ़ करोड़ की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उ.मा.विद्यालय, बोरसी, पटरीपार में आत्मानंद स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री शाला भवन का निर्माण कर शिक्षा का ढांचा विकसित किया गया।

पुलगांव और पटरीपार के उपज मंडी परिसर में गौठान, करोड़ों की लागत से 6 तालाबों का उन्नयन, पोटिया में रीपा सेंटर का निर्माण, 10 करोड़ की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, विभिन्न वार्डो में बैडमिन्टन कोर्ट व खेल मैदानों की उन्नयन योजनाएं चल रही हैं। पिछले 20 साल से अधूरे पड़े शंकर नाला पक्कीकरण का काम भी तेजी से कराया गया।

मुक्तिधाम उन्नयन व निर्माण, इंदिरा मार्केट का संधारण कार्य, मटन / मछली मार्केट का पुनर्निर्माण, शहर के बाहरी क्षेत्र में पाइपलाइन विस्तार, नगर निगम दुर्ग के नए कार्यालय भवन का निर्माण, जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण जैसे कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है। नगर निगम प्रशासन द्वारा पानी सप्लाई सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार दो बार सीआईआई थ्री आर अवार्ड से दुर्ग शहर को सम्मानित किया गया। भारत सरकार द्वारा दुर्ग शहर को खुले में शौच मुक्त करने के कारण अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। सफाई सुरक्षा चैलेन्ज में दुर्ग शहर को देश में छठवां स्थान प्राप्त हुआ।

विधायक अरुण वोरा की सक्रियता से शहर में रायपुर नाका अंडरब्रिज और सिकोलाभाठा अंडर ब्रिज का निर्माण 13 करोड़ की लागत से किया गया। 21 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध ओवरब्रिज, 100 करोड़ से दुर्ग अंडा मार्ग, 10 करोड़ से राजेंद्र पार्क चौक से धमधा मार्ग, 9 करोड़ की लागत से बोरसी रुआबांधा मार्ग, एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड, प्रयास हॉस्टल, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, पुलगांव नाला डायवर्सन जैसी अनेकों सौगातें दुर्ग शहर को मिली हैं।

बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा की सत्ता के दौरान दुर्ग शहर में डायरिया, पीलिया से मौतें होती थी। कुत्तों के आतंक से पूरे शहर के लोग परेशान थे। सड़क, पेयजल,सफाई व्यवस्था का बुरा हाल था। भाजपा नेता चुनाव सामने देखकर राजनीति चमकाने की कोशिश करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का चुनावी प्रपंच कामयाब नहीं होगा। दुर्ग की जनता जानती है कि शहर विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग की जनता की सेवा को जीवन का सर्वोच्च ध्येय मानकर कार्य किया है। भाजपा के विरोध प्रदर्शन की  नौटंकी को दुर्ग की जनता ने पहले भी नकारा है और आने वाले दिनों में भी शहरवासी भाजपाई नाटक को नकार देंगे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!