Breaking News

करप्शन का खुला खेल : 87 करोड़ के फ्लाईओवर पर 3 माह में ही गड्‌ढे … बड़ा सवाल – तकनीकी खामियों से भरे फ्लाई ओवर निर्माण की क्या जांच होगी ?

द सीजी न्यूज

87 करोड़ की लागत से बने सुपेला फ्लाई ओवर पर बारिश शुरू होते ही सड़क पर गड्‌ढे होने लगे हैं। इस फ्लाईओवर के ट्रायल के दौरान भी सड़क धंसकने की शिकायत मिली थी। अब यहां सड़क पर गड्‌ढे हो रहे हैं। कई जगह दो फीट तक गड्‌ढे बन गए हैं, जिन्हें भरा जा रहा है।  सुपेला से पावर हाउस की ओर जाने वाली सड़क पर भी गड्ढे हैं और पावर हाउस से सुपेला की ओर की सड़क पर भी यही हाल है। शुरू में सड़क पर 20 मीटर के हिस्से में करीब 2 से 4 इंच सड़क धंसने की खबरें मीडिया में प्रकाशित हो चुकी है।

फोटो 1 – सुपेला से पॉवरहाउस की ओर सड़क पर प्रवेश करते ही गड्‌ढों से स्वागत 

87 करोड़ की लागत से बने फ्लाईओवर में सिर्फ 3 माह में ही गड्‌ढे … अब लापरवाही से भरे जा रहे गड्‌ढे

सीन 2 – इसी लोकेशन पर पॉवरहाउस से सुपेला की ओर के मार्ग में भी यही नजारा। यानी गड्‌ढा …

फोटो 3 – सुपेला से पॉवरहाउस की ओर सड़क के छोर पर भी गड्‌ढे

सीन 4 – सड़क के किनारे ये हाल है

 

15 अप्रैल से यहां आवागमन शुरू होने के महज तीन माह के भीतर फ्लाईओवर की खस्ताहालत के बावजूद जिम्मेदारों की आंख नहीं खुली है।  फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने से पहले विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पॉल, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कई बार इस फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था।

पीडब्लूडी सेक्रेटरी सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने भी रायपुर से लेकर भिलाई तक बनने वाले फ्लाई ओवर का जायजा लेकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिये। निर्माण की गुणवत्ता बेहतर रखने कहा गया। इसके बावजूद फ्लाईओवर की दुर्दशा देखी जा सकती है। 

आगाज ऐसा है तो अंजाम क्या होगा …

करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे फ्लाई ओवर पर 15 अप्रैल से आवाजाही शुरू हुई है। सिर्फ तीन महीने के भीतर ही सड़क पर गड्‌ढे होने और इसकी खस्ता हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि … जब आगाज ऐसा है तो आगे अंजाम क्या होगा …  

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!