Breaking News

महापौर ने पीएम आवास के हितग्रहियों को सौंपी चाबी : हितग्राही बोले – बेमिसाल खुशी मिली : महापौर के प्रति जताया आभार

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान-मोर चिन्हारी के दो हितग्राहियों को आबंटित आवास की चाबी सौंपी। फार्चून हाईट्स, पोटियाकला में महापौर धीरज बाकलीवाल व एमआईसी प्रभारियों ने हितग्राही दंपत्तियों को आवास की चाबी सौंपते हुए मिठाई खिलाकर पक्के आवास की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महापौर ने दोनों हितग्राहियों को आबंटित आवासों का बारीकी से निरीक्षण भी किया।

इस मौके पर एमआईसी दीपक साहू, संजय कोहले, हमीद खोखर, भोला महोबिया, पार्षद विजेन्द्र भारद्वाज, खिलावन मटियारा, कुलेश्वर साहू,  सूडा द्वारा पदस्थ विशेषज्ञ उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि फार्चून हाईट्स, पोटियाकला में जिन हितग्राहियों को लाॅटरी के माध्यम से आवास आबंटन किया जा चुका है, उन्हें व्यक्तिगत पत्र के माध्यम से राशि जमा करने अंतिम अवसर प्रदान किया जा चुका है। 31 जुलाई तक  अंशदान की राशि जमा न करने पर उनका आबंटन निरस्त कर अन्य पात्र आवेदकों को नियमानुसार आवास आबंटित किया जाएगा।

सहायक नोडल अधिकारी जितेन्द्र समैया ने लाॅटरी के माध्यम से आबंटित समस्त हितग्राही परिवारों से आग्रह किया है कि डाटा सेंटर में  प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय से अपने आबंटन पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें, जिससे उन्हें लोन लेने में आसानी होगी।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!