Breaking News

संभागायुक्त ने जल संसाधन विभाग, पीएचई और स्कूल मरम्मत के कार्याे में ढिलाई पर नाराजगी जताई : सभी कार्यों को तत्काल पूरा करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग / संभागायुक्त महादेव कावरे ने संभाग दुर्ग के अंतर्गत सरकारी विभागों में चल रहे निर्माण कार्यों से संंबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। विभिन्न विभागों में निर्माण कार्याें की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि क्रेडा विभाग द्वारा संचालित सौर सुजला योजना फेस-7 के तहत पंप स्थापना के निर्धारित लक्ष्य 1145 के विरूद्ध 1054 पंप की स्थापना हो चुकी है। शेष प्रगतिरत कार्याे को 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। जल जीवन मिशन फेस-1 अंतर्गत 536 स्वीकृति आदेश के विरूद्ध 512 कार्याे के संयंत्र स्थापना की जा चुकी है। शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गए।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन योजना के तहत संभाग में 4315 गांव में जल आपूर्ति के टेंडर के बाद 230 गांवों में काम शुरू न होने पर संभागायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। शीघ्र कार्य प्रारंभ करने और कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। घरेलू कनेक्शन हेतु निर्धारित लक्ष्य 994817 कार्य में से अब तक 628358 कनेक्शन (63.16 प्रतिशत) पूर्ण किया जाना बताया गया। वर्ष 2023-24 हेतु निर्धारित 482561  के विरुद्ध केवल 116268 कनेक्शन देने पर कड़ी प्रतिक्रिया की।

टार्गेट पूरा करने संभागायुक्त ने 1500 कनेक्शन प्रतिदिवस का लक्ष्य निर्धारित कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराने कहा। मल्टी विलेज स्कीम के 20 अप्रारंभ कार्य को तत्काल शुरू करने के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिये। जल संसाधन विभाग शिवनाथ मंडल दुर्ग अंतर्गत संचालित 157 अनुबंधों में से कुल 7 अनुबंध में 0 प्रतिशत प्रगति पर संभागायुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी जताई गई। उपस्थित सहायक अभियंता को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्य की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। 
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग कार्यों की समीक्षा के दौरान शाला भवनों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के 459 कार्यों में 268 कार्य अप्रारंभ होने और शाला मरम्मत के 440 कार्यों में से 240 प्रगतिरत कार्य होने से संभाग आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। प्रगतिरत कार्यों को 30 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अवध राम टण्डन, उपायुक्त (राजस्व) दुर्ग संभाग दुर्ग, अजय मिश्रा, उपायुक्त (विकास), दुर्ग संभाग, मेश्राम मुख्य अभियंता, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्टीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव, संजीव बृजपुरिया, अधीक्षण अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, भानुप्रताप, अधीक्षण अभियंता क्रेडा, सुनील पटेल अधीक्षण अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पाटिल, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्ग, ए के हजारी सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग दुर्ग संभाग व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!