Breaking News

27 जुलाई को विशेष रोजगार मेला भिलाई में

  • रोजगार मेला के लिए 26 जुलाई को 11 बजे से मिलेगा टोकन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों के लिए कंपनियों में खाली पदों को भरने विशेष रोजगार मेला 27 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेला लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर – 6 भिलाई में आयोजित किया जाएगा। विशेष रोजगार मेला में नियोजक जेविनर इंटरनेशनल इंस्टीटयूट प्रा. लि. के लिए पद रिक्त हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे ने बताया कि इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण व अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व बेरोजगारी भत्ता आवेदन की कॉपी और समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ नियत समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

रोजगार मेला के पूर्व 26 जुलाई को काउंसिलिंग व टोकन वितरण सुबह 11 बजे किया जाएगा। टोकन प्राप्त आवेदकों को ही 27 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होने का अवसर दिया जाएगा।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!