Breaking News

मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में भूपेश बघेल आर्मी ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

द सीजी न्यूज

दुर्ग। पिछले तीन माह से मणिपुर में दो समुदायों के बीच जारी हिंसा और महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के विरोध में  आज बघेल आर्मी संगठन द्वारा राजेन्द्र पार्क के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। संगठन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मणिपुर की दो महिलाओं का वीडियो वायरल हुआ। लेकिन प्रधानमंत्री ने कोई एक्शन तक नहीं लिया। तीन महीनों से जारी हिंसा के बावजूद पीएम मोदी विदेशों का भ्रमण करते रहे। उन्होंने मणिपुर जाना ठीक नहीं समझा।

पुतला दहन के दौरान दुर्ग लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अय्यूब खान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले भाषण में मणिपुर महिलाओं पर अत्याचार का जिक्र तो किया लेकिन राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर उन्होंने छत्तीसगढ़ का नाम भी लिया। ऐसा कर उन्होंने छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की कोशिश की है। इसके विरोध में पुतला दहन किया गया है।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमूख अय्यूब खान के अलावा भूपेश आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अफसर कुरैशी, अमन सागर, मारूफ आलम, अभय दुबे, वसीम खान, गोल्डी परवाना, सैफ ईरानी, संजय नाग, इरफान राजा, राजवीर ओशन, सिमरनजीत सिंह, मनोज सागर, रोहित गायकवाड, सिद्धार्थ राजपूत, गौरव सिंह, सुशांत सिंग, शाहरुख, विशाल, दीपक साव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!