Breaking News

‘क्या बीजेपी अब मणिपुर फाइल्स फिल्म बनाकर देखेगी…’? महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले वीडियो के बाद शिवसेना ने किया सवाल

द सीजी न्यूज

मणिपुर हिंसा को लेकर उद्धव गुट वाले शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त निशाना साधा है। मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी के मौन होने के बाद सामना में सवाल करते हुए लिखा गया है कि कश्मीर फाइल्स की तरह क्या अब बीजेपी मणिपुर फाइल्स बनाकर देखेगी? पीएम मोदी को लेकर आगे लिखा गया है कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले वीडियो पर पीएम मोदी का बयान मूल मुद्दे को भटकाने वाला है।

सामना में लिखा है, ”बीते कुछ समय में ताशकंद फाइल्स, महिलाओं का केरल में धर्मांतरण, उनका आइसिस नामक आतंकी संगठन से कनेक्शन आदि को लेकर द केरल स्टोरी बनाई गई। कश्मीर में आतंकी कार्रवाइयों को लेकर ‘द कश्मीर फाइल्स’  फिल्म एक एजेंडे की तरह निर्माण की गईं। ये टोली अब मणिपुर की हिंसा पर भी ‘मणिपुर फाइल्स’ फिल्म बनाए।  केरल स्टोरी का ‘पब्लिक शो’ लगाने वाली बीजेपी मणिपुर फाइल्स का इसी तरह से सार्वजनिक शो दिखाने की हिम्मत करेगी क्या? प्रधानमंत्री ‘मणिपुर फाइल्स’ फिल्म देखने का साहस दिखाएंगे क्या?”

पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला

सामना में आगे लिखा गया है – ” मणिपुर हिंसा को सर्वोच्च न्यायालय ने स्वयं संज्ञान में नहीं लिया होता तो इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुंह ही नहीं खोला होता। सर्वोच्च न्यायालय ने स्वयं संज्ञान लेते हुए गुरुवार को केंद्र और राज्य सरकार को फटकारा। दो महिलाओं की निर्वस्त्र परेड निकाले जाने का वीडियो व्याकुल करने वाला है। केंद्र और राज्य सरकार कार्रवाई करें, अन्यथा न्यायालय हस्तक्षेप करेगा’। ऐसा न्यायालय ने चेताया और मणिपुर हिंसाचार पर प्रधानमंत्री मोदी को 80 दिनों का मौन तोड़ना पड़ा।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!