Breaking News

‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ : सम्मान से बेहतर कार्य करने की मिलती है प्रेरणा – राज्यपाल

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह और विधायकों का बिदाई समारोह आयोजित
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा ने विकास के अनेक सोपान गढ़े : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

 

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा आयोजित ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ और पंचम विधानसभा के विधायकों के लिए आयोजित बिदाई समारोह में मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम सहित केबिनेट के अन्य मंत्रीगण उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट विधायकों और उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारों को सम्मानित करने की यह परंपरा अत्यंत सराहनीय है। इससे विधायकों और मीडियाकर्मियों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह और विधायकों का बिदाई समारोह आयोजित

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह और विधायकों का बिदाई समारोह आयोजित
इस कार्यक्रम में सत्तापक्ष की विधायक संगीता सिन्हा और प्रतिपक्ष की विधायक रंजना दिपेन्द्र साहू को वर्ष 2022 का उत्कृष्ट विधायक सम्मान और विधायक धर्मजीत सिंह को पंचम विधानसभा के जागरूक विधायक सम्मान से नवाजा गया। प्रिंट मिडिया के राहुल जैन और इलेक्ट्रानिक मीडिया के देवव्रत भगत और कैमरामेन रोहित श्रीवास्तव को उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार का सम्मान दिया गया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह और विधायकों का बिदाई समारोह आयोजितछत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह और विधायकों का बिदाई समारोह आयोजित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक मजबूत विधायिका जनहित, विकास और सुशासन का आधार स्तंभ है। निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जनता की सेवा करने का सर्वोत्तम अवसर मिलता है, उन पर राज्य और नागरिकों के हित में काम करने की भी जिम्मेदारी है। इसी प्रकार मीडिया विधायिका, कार्यपालिका और नागरिकों के बीच सेतु का काम करता है। छत्तीसगढ़ में मीडिया ने अपने विभिन्न रूपों के माध्यम से न केवल आम जनता को जागरूक, शिक्षित किया है, बल्कि राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह और विधायकों का बिदाई समारोह आयोजित

इस अवसर पर पंचम विधानसभा के सदस्यों को बिदाई भी दी गई। राज्यपाल हरिचंदन ने सभी से आग्रह किया कि अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर सदैव जनहित और जनकल्याण के लिए कार्य करें। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की गिनती देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभाओं में होती है। विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जो सामंजस्य और सम्मान का भाव है, वो निश्चित तौर पर प्रशंसनीय है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह और विधायकों का बिदाई समारोह आयोजित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के विगत पांच साल का कार्यकाल बहुत चुनौती पूर्ण रहा। सत्तापक्ष और विपक्ष ने मिलकर छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम किया। इस विधानसभा ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। कोविड महामारी के दौरान भी विधानसभा की कार्यवाही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जारी रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने विकास के अनेक सोपान गढ़े हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में छत्तीसगढ़ विधानसभा में संसदीय मूल्यों को संरक्षित रखते हुए छत्तीसगढ़ की श्रेष्ठता के लिए बेहतर कार्य किया। विधानसभा के सभी सदस्यों ने जनसेवा को अपना ध्येय माना और संसदीय दायित्वों को बखूबी पूरा करने में योगदान दिया है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। आभार प्रदर्शन संसदीय कार्यमंत्री श्री रविन्द्र चौबे द्वारा किया गया।

राज्यपाल हरिचंदन ने मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियो को स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल को भी विधानसभा द्वारा सम्मानित किया गया। पंडित उमादत्त शर्मा द्वारा संकलित और झाबरमल्ल शर्मा द्वारा संपादित ‘‘भारतीय देश भक्तों की कारावास कहानी‘‘ पुस्तक का विमोचन राज्यपाल ने किया। इस अवसर पर रिखी क्षत्री के दल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!