द सीजी न्यूज
स्वामी विवेकांनद एयरपोर्ट माना से दुर्ग तक जाने वाली पूरी तरह वातानुकूलित (एयर कंडीशनर) सिटी बस का आज शुभारंभ किया गया। आज सुबह 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर से बस को रवाना किया गया। शासन की पहल से अब दुर्ग से रायपुर और एयरपोर्ट माना तक आने-जाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गई है।
यह बस नवा रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, भाठागाँव, टाटीबंध, पावर हाउस, नेहरू नगर होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी। बस स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर से सुबह 8.30, 10.15, दोपहर 2.30 और शाम 6.30 बजे छूटेगी।
इसी प्रकार यह बस दुर्ग से सुपेला, पावर हाउस, भिलाई-3, टाटीबंध, तेलीबंधा होते हुए एयरपोर्ट पहुँचेगी। दुर्ग से यह बस सुबह 7.50 बजे, 11.15, दोपहर 12.50 बजे, और शाम 4.45 बजे छूटेगी। बस का एयरपोर्ट से रायपुर सिटी का किराया 40 रुपए और एयरपोर्ट से दुर्ग तक का किराया 100 रुपया निर्धारित है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
