Breaking News

पानी टंकी, कूलर में डेंगू-मलेरिया के लार्वा की जांच : पुराने टायर में भरे पानी को निगम ने कराया खाली

  • निगम द्वारा डेंगू से लड़ने घर-घर अभियान
  • घरों और दुकानों में पहुंची नगर निगम की टीम
  • स्वास्थ्य अधिकारी ने अमले के साथ लार्वा की जांच की

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर जांच कर रही है। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ स्वास्थ्य विभाग का अमला लोगों के घरों में जाकर पानी की टंकी, कूलर, पुराने टायर आदि की जांच कर रहा है। पानी जमा होने पर लार्वा की जांच की जा रही है। दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।

नगर निगम की टीम लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचान के लिए मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दे रही है। पानी को एक जगह अधिक समय तक एकत्रित न रखने कहा जा रहा है। अलग-अलग वार्डों में निगम की टीम निरीक्षण कर रही है। निगम की टीम ने शनिवार व सोमवार को बोरसी एरिया तालाब की निचली बस्ती वार्ड 52 के दुकानों में अभियान चलाया। यहां पुराने टायर में भरे पानी को खाली कराया गया।

इसके अलावा किराना दुकान, भैंस खटाल लाइन, बोरसी बस्ती में मच्छर उन्मूलन का अभियान चलाया गया। वार्ड क्रमांक 23, 22, 18, 16, 55, 48 और वार्ड 47 के 231 घरों में कूलर की जांच की गई। जांच के दौरान कही भी लार्वा नहीं पाया गया।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!