- मुख्यमंत्री ने सभी रेंज के पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिरीक्षकों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिक्षकों की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की । बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुराने गुंडों बदमाशों, चाकूबाजों, सट्टा, जुआ और ऑन लाइन गेमिंग के संबध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इन पर कड़ाई से प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
इधर, सीएम के कड़े निर्देश के बाद पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के महानिरीक्षकों की बैठक लेकर विस्तृत और गहन समीक्षा करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
