- मुख्यमंत्री ने नया दायित्व मिलने पर देवांगन को दी बधाई
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने सौजन्य मुलाकात की। देवांगन को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना‘ के राज्यस्तरीय संचालन, क्रियान्वयन और अनुश्रवण के लिए समन्वयक नामांकित किया गया है। मुख्यमंत्री ने गिरीश देवांगन को उनके नए दायित्वों के लिये बधाई और शुभकामनाएं दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
