द सीजी न्यूज
आज वैशालीनगर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड न. 8 कृष्णा नगर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कृष्णा नगर भिलाई के पार्षद राजेन्द्र कुमार (राजा बंजारे) के वार्ड में 5 लाख की लागत से सड़क निर्माण और 5 लाख की लागत से गार्डन निर्माण की राशि राज्यसभा सांसद की निधि से स्वीकृत की गई है। इस कार्य का आज भूमिपूजन किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर भूषण अग्रवाल, मार्कंडेय तिवारी, सत्येंद्र सिंह, ईश्वर ठाकुर, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम देवांगन, अवधेश चौहान, संतोष सिंह, सुभाष शर्मा, विजय जायसवाल, उत्पल घोष, अमित राजपूत, प्रदीप साहू, कन्हाई साहनी, नरेंद्र वर्मा, रामाधार सहतोड़े, करण बंजारे, दुर्गा सेन, सागर साहू, कुसुम चौहान, गीता साहू, सरिता गुप्ता, उत्तम श्रीरंगे, तोमन वर्मा, पवन गुप्ता, प्रमिला द्विवेदी, राजपति देवी, टीपी सिंह, कन्हैया सोनी, चंद्रिका यादव, हरीश वर्मा, कविता विश्वास, रंजीत सिंह, मंजूषा साहू, रामब्रिज वर्मा, अनिल सोनी, मनोज तिवारी, शरद सिंह, आशीष परगनिया, शुभम सिंह, कफीलुद्दीन, प्रताप सिंह पांडेय, रवि राव, चंद्रिका यादव, विवेक जायसवाल,अमितेश प्रताप, रवि सिंह, प्रकाश राव सहित भाजपा भिलाई के नेता व वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

