Breaking News

नाले में बहा रहे सेब : हिमाचल में तेज बारिश और लैंड स्लाइड के कारण ट्रांसपोर्टेशन न होने से बागवानों को घाटा

द सीजी न्यूज

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और लैंड स्लाइड के कारण सड़क संपर्क बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस कारण किसान अपना सेब मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। सेब की तुड़ाई शुरू हो गई है, लेकिन मंडी तक न पहुंच पाने के कारण अब किसान उसे नालों में फेंक रहे हैं। क्योंकि सेबों को स्टोरेज करने की समस्या है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू क्षेत्र के इस वीडियो में तोड़े गए सेब को नाले में बहाया जा रहा है।

बागवानों का कहना है कि पिछले 20 दिन से सड़क बंद हैं। इस वजह से वह अपना सेब मंडियों तक पहुंचाने में असमर्थ हैं। सेब खराब हो गया, जिसे नाले में बहाने के अलावा कोई रास्ता नहीं। इधर, वीडियो को देखने के बाद आजादपुर मंडी के एक कारोबारी का कहना है कि नाले में बहाया जा रहा सेब सी ग्रेड का है। हिमाचल प्रदेश के बागवान इसे बोरी में भर कर दिल्ली भेजते हैं। इसकी काफी कम कीमत मिलती है। फलों का परिवहन महंगा होने के कारण उसे फेंकने में ही भलाई है, क्योंकि दिल्ली में उस सेब का जो दाम मिलेगा, उससे ट्रांसपोर्ट कॉस्ट भी नहीं मिल पाएगा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!