Breaking News

बेरोजगारी भत्ता की चौथी किश्त : मुख्यमंत्री ने 31.71 करोड़ रुपए 1.22 लाख हितग्राहियों के खाते में किये ट्रांसफर

  • युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • बेरोजगार युवाओं को अब तक 112 करोड़ रूपए से अधिक राशि का किया जा चुका है भुगतान

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत चौथी किश्त के रूप में प्रदेश के 1 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों को 31 करोड़ 71 लाख रुपए की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किये। बेरोजगारी भत्ता की अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह की चार किश्तों को मिलाकर हितग्राहियों के खाते में अब तक 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

आज अप्रैल माह के शेष 147 लाभार्थियों को चार माह और मई माह के शेष 373 लाभार्थियों को तीन माह का और जून माह के शेष 3028 लाभार्थियों को दो माह का बेरोजगारी भत्ता जारी किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रतीक स्वरूप बेरोजगारी भत्ता के प्रशिक्षित हितग्राहियों को नौकरी का ऑफर लेटर प्रदान किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और लगातार युवाओं को नौकरियां भी मिल रही है। आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। जैसे-जैसे युवा प्रशिक्षित होंगे, उन्हें कौशल अनुरूप रोजगार से जोड़ने का कार्य भी चलता रहेगा।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश के 36 आईटीआई के आधुनिकरण के लिए 1188.36 करोड़ परियोजना  के लिए एमओयू भी किया गया है। जिससे युवाओं को 6 नवीन तकनीकी ट्रेड के साथ ही 23 शॉट टर्म कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे लगभग प्रति वर्ष 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन युवाओं को विभिन्न उद्योगों में रोजगार दिलाया जाएगा। युवाओं को अपनी तरक्की के राह में आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसलिए बेरोजगारी भत्ता देने और पीएससी व व्यापम की प्रतियोगी परीक्षाओं में शुल्क माफ कर उन्हें बड़ी राहत देने का काम किया है।

: मुख्यमंत्री ने की चौथी किश्त के रूप में 31.71 करोड़ रुपए से अधिक राशि 1.22 लाख हितग्राहियों के खाते में की अंतरित

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 41 हजार शासकीय पदों पर भर्तियां चल रही है। युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। पिछली सरकार ने 13-14 वर्षाें में 98 करोड़ रुपए बेरोजगारी भत्ते के रूप में बांटे थे। हमने चार माह में ही 112 करोड़ से अधिक की राशि बेरोजगारी भत्ते के रूप में बांटे है।

: मुख्यमंत्री ने की चौथी किश्त के रूप में 31.71 करोड़ रुपए से अधिक राशि 1.22 लाख हितग्राहियों के खाते में की अंतरित
उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी योजना के हितग्राही शामिल हुए। इस मौके पर सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार टोपेश्वर वर्मा, सचिव कौशल विकास शम्मी आबिदी, संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण अवनीश शरण उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!