Breaking News

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर जश्न : भूपेश बोले – षड्यंत्रों के खिलाफ I.N.D.I.A. की जीत : कुमारी सेलजा ने कहा – संसद में गरीबों के हक की गूंजेगी आवाज

द सीजी न्यूज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल होने पर देश भर में कांग्रेस ने जश्न मनाया। रायपुर के राजीव भवन में पटाखे फोड़कर खुशी मनाई गई। राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसियों ने जमकर नारे लगाए। छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया – नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत, अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत, असत्य के खिलाफ सत्य की जीत, तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत, षड्यंत्रों के खिलाफ I.N.D.I.A की जीत। राहुल गांधी के माध्यम से संसद में सड़क की आवाज फिर गूंजेगी। समस्‍त देशवासियों को बधाई।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सेलजा ने कहा कि – आखिरकार सत्य की जीत हुई। राहुल गांधी जी संसद में वापस आ रहे हैं। एक बार फिर देश की संसद में गरीबों के हक​ की आवाज गूंजेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज ने भी खुशी जाहिर की है। बैज ने कहा कि – सत्य परेशान हो सकता हैं पराजित नहीं।

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में जश्न का माहौल दिखाई दिया। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि – राहुल गांधी को दोबारा सांसद बनाने का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है। यह भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड के लोगों के लिए राहत है। भाजपा और मोदी सरकार को अपने कार्यकाल का जो भी समय बचा है, उसका उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतंत्र को बदनाम करने के बजाय वास्तविक शासन पर ध्यान केंद्रित करके करना चाहिए।

राहुल गांधी सोमवार को संसद सदस्यता बहाल होने पर 137 दिन बाद संसद भवन पहुंचे। राहुल की सांसदी बहाली की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने जश्न मनाना शुरु कर दिया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!