Breaking News

मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं के फार्म 30 सितंबर तक जमा होंगे : विलंब शुल्क के साथ 25 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं फार्म

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2024 और उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण पत्र परीक्षा 2024 के परीक्षा आवेदन फार्म का वितरण 7 अगस्त से शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने बताया कि सामान्य शुल्क के साथ फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2023 निर्धारित की गई है। रायपुर जिले के लिए  उर्दू कन्या उ.मा.वि. शास्त्री बाजार रायपुर और नूरानी उ. मा. वि. राजातालाब रायपुर को अग्रेषण केन्द्र बनाया गया है। विलंब शुल्क 250 रुपए के साथ 12 अक्टूबर 2023 और विलंब शुल्क 500 रुपए के साथ 25 अक्टूबर 2023 तक अग्रेषण केन्द्रों में परीक्षा फार्म जमा किये जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने बताया कि परीक्षा फार्म वितरण और जमा करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में अग्रेषण केन्द्र बनाये गए हैं। अग्रेषण केन्द्रों के नाम इस प्रकार हैं – उर्दू कन्या उ. मा. वि. शास्त्री बाजार रायपुर नूरानी उ. मा. वि. राजातालाब रायपुर, शा. उ. मा. वि. तकियापारा दुर्ग स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फरीद नगर भिलाई, शा. क. उ. मा. वि., बालोद, शा. बहु उ. मा. वि. राजनांदगांव स्वामी करपात्री जी शा. उ. मा. वि. कवर्धा शा. कन्या हाईस्कूल, मांझापारा, कांकेर, शा. बहु उ. मा. वि. पेण्ड्रा, शा. उ. मा. वि. महावीरगंज, शा. आ. रा. उ. मा. वि. बैकुण्ठपुर, शा. आ. बा. उ. मा. वि. सिमगा, डॉ. शोभाराम देवांगन  शा. उ. मा. वि, धमतरी, शा. उ. मा. वि. राजेन्द्र नगर, बिलासपुर, शा. बा. उ. मा. वि. सूरजपुर. शा. उ. मा. वि. केदारपुर, अम्बिकापुर, शा. हाईस्कूल चांदमारी रायगढ़ तथा शा. कन्या उ. मा. वि. मनेन्द्रगढ़। परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म जमा कर सकते हैं।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!