Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में नेत्र रोग विंग ‘अम्बक’ का किया शुभारंभ

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम जगदलपुर जिला चिकित्सालय (महारानी अस्पताल) में नेत्र रोग विंग ‘अम्बक’ का शुभारंभ किया। जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग के भवन को 35 लाख रुपए की लागत से रिनोवेट कर वहां ऑपरेशन थिएटर में नई मशीनें स्थापित की गई हैं। यहां मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।

मोतियाबिंद के ऑपरेशन वाले मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना

‘अम्बक’ में दो विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित आंख के विभिन्न तरह के ऑपरेशन की सुविधा है। यहां की आईपीडी में 20 बिस्तर उपलब्ध हैं। उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।

हाल-चाल जाना

जगदलपुर जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विंग के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां की आईपीडी में उपचाररत मरीजों से मिले और उनके स्वास्थ्य व आंख की रोशनी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को फल भी भेंट किए। मुख्यमंत्री ने सर्वसुविधायुक्त आपरेशन थिएटर भी देखा। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक राजमन बेंजाम और  विक्रम मंडावी, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव शर्मा और महापौर सफीरा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!