Breaking News

सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र : पेइंग गेस्ट और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर 12 प्रतिशत जीएसटी के अतिरिक्त भार से मुक्त करने का अनुरोध किया

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर जीएसटी प्राधिकरण द्वारा पेईंग गेस्ट के रूप में रूम और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के किराए पर 12 प्रतिशत जीएसटी के अतिरिक्त भार से मुक्त करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि जीएसटी अग्रिम निर्णय प्राधिकरण द्वारा हाल ही में 12 प्रतिशत जीएसटी भुगतान के आदेश से गरीबों व निम्न मध्यम वर्ग के पालकों के लिए 12 प्रतिशत जीएसटी के अतिरिक्त भार उठाने में अत्यंत कठिनाई होगी। गरीब और निम्न वर्ग पहले से ही महंगाई की मार से पीड़ित है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री सीतारमण को लिखे पत्र में कहा है कि प्राधिकरण के इस निर्णय से यह भी संभव है कि अनेक गरीब प्रतिभावान छात्रों को अपने मूल निवास स्थान वापस लौटने के लिए विवश होना पड़े। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से अनुरोध करते हुए केन्द्र सरकार के स्तर पर हस्तक्षेप कर हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को 12 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त भार से पहले की तरह मुक्त करने और संबंधित अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित करने की बात कही है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!