द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम रायपुर शहर को 132 करोड़ 42 लाख रुपये के कई विकास कार्याें की सौगात दी। बघेल ने रायपुर शहर के बीच ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने छतीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया। यह काम 102 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 1857 के गदर के समय दिल्ली, झांसी, अवध आदि विद्रोह के केंद्र थे। छत्तीसगढ़ भी लड़ाई में पीछे नहीं था। वीरनारायण सिंह के पास जमींदारी भी थी, इसके बावजूद अंग्रेजों के हुक्म को मानने से इंकार कर दिया। लड़ाई हुई और मुखबिर की सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ा गया। 10 दिसंबर को जयस्तंभ चौक पर उन्हें फांसी दी गई। कहा जाता है कि कि कई दिनों तक उनके शव को फांसी से उतारा नहीं गया, ताकि लोगों में खौफ रहे। उनके वंशज गांव छोड़कर छुपकर रहे। उनके परिवार को बड़ी तकलीफ हुई। बाद में उनकी वंशावली बनाई गई और शासन से उनके वास्तविक वंशजों को मान्यता मिली।
ऐसे शहीदों के बलिदान से हमारा देश आजाद हुआ। जिस जगह पर उन्होंने बलिदान दिया, वहीं पर उनकी 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई। जिला प्रशासन ने यह अच्छा कार्य किया है। सीएम ने कहा कि आज रजक गुड़ी का लोकार्पण भी किया है। बहुत से सरोवरों-उद्यानों के जीर्णाेद्धार का आज लोकार्पण हुआ है। बहुत से समाज के लोग जुटे हैं। आज 36 सामुदायिक भवनों का शिलान्यास किया गया है जिनकी घोषणा भेंट-मुलाकात के दौरान की थी।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हम ऐसे वीरों की भूमि से हैं, जिन्होंने आजादी की खातिर अपनी जान गंवाने में भी कदम पीछे नहीं किया। इस मौके पर शहीद वीरनारायण सिंह की सातवीं पीढ़ी के वंशज राजेंद्र सिंह दीवान ने सोनाखान का इतिहास और सोनाखान की गाथा सुनाई और कविता के रूप में शहीद वीरनारायण सिंह के पराक्रम का वर्णन किया। इस मौके पर सांसद दीपक बैज, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, कलेक्टर डा. सर्वेश्वर भुरे, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
15 फीट ऊंची है प्रतिमा
जयस्तंभ चौक पर स्थापित की गई शहीद वीरनारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का निर्माण दुर्ग जिले के ग्राम थनौद के मूर्तिकार राधेश्याम चक्रधारी व लव चक्रधारी ने किया है। यह कांस्य प्रतिमा 15 फीट ऊंची व 2 टन वजनी है। प्रतिमा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य की कुल लागत लगभग 51 लाख रुपए है।
सीएसपीडीसीएल की 112 करोड़ के कार्य योजनाओं का शुभारंभ
सीएसपीडीसीएल द्वारा 109 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास आज किया गया हैं। इस कार्य के पूरा हो जाने से सड़कों पर फैले तार अंडरग्राउंड होंगे, जिससे शहरों को सुव्यवस्थित व सुंदर स्वरूप में विकसित करने में सहायता मिलेगी। मठपुरैना व आईएसबीटी में 3 करोड़ रुपए की लागत से अतिरिक्त सब-स्टेशन व ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य का लोकार्पण हुआ है। अब इस क्षेत्र के निवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध होगी।
शहरी औद्योगिक पार्क ‘रजक गुड़ी’ का लोकार्पण
परंपरागत रूप से कपड़े की धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को उनके व्यवसाय से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा शहर के मध्य स्थित नरैया तालाब में राशि 69 लाख रुपए की लागत से स्थापित शहरी औद्योगिक पार्क ‘रजक गुड़ी’ का लोकार्पण हुआ है। इस परिसर में मैनुअल के साथ-साथ आटोमेटिक इलेक्ट्रिकल वॉशिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें 25-25 कि.ग्रा. के 2 कपड़े निचोड़ने वाली एक्सपेक्टर मशीन, 60 कि.ग्रा. क्षमता की 1 वॉशर और 50 कि.ग्रा. क्षमता वाली 1 ड्रायर मशीन स्थापित की गई है। धोबी समाज के परिवारों को परंपरागत व्यवसाय के साथ ही उनके रोजगार सृजन की व्यवस्था इस पार्क में की गई है, जिसके अंतर्गत कपड़ा धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट बनाने का भी प्रशिक्षण इन परिवारों को दिया जाएगा। इस रोजगारोन्मुखी योजना का लाभ इस तालाब से जुड़कर परंपरागत व्यवसाय कर रहें धोबी समाज के लगभग 100 से अधिक परिवारों को प्राप्त होगा।
रायपुर में 12 करोड़ की लागत से 16 शहरी उद्यानों व तालाबों का जीर्णाेद्धार कार्य का लोकार्पण
रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा जल संरक्षण व कार्य का शिलान्यास हुआ है। इन भवनों के निर्माण हो जाने से विभिन्न समाजों के सैकड़ों परिवारों को अपने आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थल उपलब्ध होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
