Breaking News

हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 11 करोड़ रुपये की सहायता दी

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हम सभी छत्तीसगढ़वासी इस विपदा में हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं
  • कल फोन पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की थी चर्चा

द सीजी न्यूज

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी और हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!