Breaking News

सांसद विजय बघेल को पाटन से भाजपा प्रत्याशी घोषित करने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न : जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा बोले – भूपेश पहले भी विजय बघेल से हार चुके : दोबारा पराजय के लिए रहे तैयार

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पाटन विधानसभा से सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी घोषित किये जाने पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देकर केंद्रीय नेतृत्व के फैसले की सराहना की।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय बघेल के जीतने और छत्तीसगढ़ में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की अग्रिम बधाइयां दी। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुक्ति के लिए प्रदेश में सर्वाधिक मतों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले और पूर्व में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पटकनी देने वाले सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तैयार रहें, उनकी और उनकी पार्टी की प्रदेश और पाटन विधानसभा में हार सुनिश्चित है। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से सांसद विजय बघेल को जीत की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है।

इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेन्द्र कौशिक, दिलीप साहू, अलका बाघमार, आशीष निमजे, निलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, राकेश दुग्गड, रजनीश श्रीवास्तव, कांतिलाल बोथरा, संतोष सोनी, मदन वाढई, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकार, नरेश शर्मा, अनूप गटागट, बानी सोनी, मनोज शर्मा, शिवेंद्र परिहार, रितेश शर्मा, हिमांशु शुक्ला, रोशनी साहू, उदय शंकर त्रिपाठी, विकास सेन, लकी दुबे, निशीकांत मिश्रा, टीकम साहू ,लक्ष्मी नाथ ठाकुर, पुष्कर साहू, शुभम सोनवानी, पंकज खारिया, रितेश जैन उपस्थित रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!