Breaking News

गांधी प्रतिमा स्थल और पटेल चौक का सौंदर्यीकरण करने विधायक-महापौर ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ गांधी प्रतिमा स्थल और पटेल चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, सभापति राजेश यादव, एसडीएम मुकेश रावटे और एमआईसी सदस्य व पार्षद मौजूद रहे।

व्यवस्थित यातायात के लिए गांधी प्रतिमा चौक के चारों ओर स्पेस घटाकर बेहतर लुक दिया जाएगा। इस स्थान को बेहद खूबसूरत बनाया जाएगा। पटेल चौक पर सब्जी पसरा लगाने वालों के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। यहां भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने जनहित में किये जा रहे विकास व सौंदर्यीकरण के कार्यो को जल्द शुरू करने और शीघ्रतापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने कहा।

महापौर ने गौरवपथ का निरीक्षण कर रोड के दोनों किनारे पर बड़ी तादाद में फलदार व छायादार पौधे रोपने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य संजय कोहले, दीपक साहू, भोला महोबिया, पार्षद नीता जैन, बबीता गुड्डू यादव, राजेश शर्मा, अजय गुप्ता के अलावा कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, अजय मिश्रा, करण यादव, राजकुमार पाली मौजूद रहे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!