द सीजी न्यूज
खुज्जी विधानसभा से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू को रविवार देर शाम एक युवक ने चाकू मार दिया। विधायक छन्नी साहू राजनांदगांव जिले के जोंधरा में एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। यहां शराबी युवक ने मंच पर मौजूद विधायक छन्नी साहू पर पीछे से हमला किया। आरोपी का नाम खिलेश्वर सिन्हा बताया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर डोंगरगांव थाने में पुलिस पूछताछ कर रही है।
हमले से विधायक छन्नी साहु के हाथ मे चोट आई है। छन्नी साहु को हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विधायक की सुरक्षा में हुई चूक पर सवाल उठाए जा रहे है।
जानकारी के अनुसार अपने विधानसभा क्षेत्र के जोंधरा में बच्चों के डांस कार्यक्रम में छन्नी चंदू साहू मंच पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान आरोपी खिलेश्वर सिंहा मंच पर पीछे से आया और विधायक का बाल पकड़ कर चाकू से हमला कर दिया। मंच पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर विधायक को बचाया। उन्हें हल्की खरोंच आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में इलाज के बाद विधायक नाराज होकर अपने घर छुरिया चली गई।
घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है। आरोपी खिलेश्वर सिन्हा नशे में धुत था। हमले में विधायक छन्नी चंदू साहू के हाथ में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डीएसपी नेहा वर्मा ने बताया कि विधायक पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। विधायक से चर्चा की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
