Breaking News

ब्रेकिंग : रायपुर और भिलाई में ईडी का छापा : राइस मिलर और शराब ट्रांसपोर्टर के ठिकानों पर दी दबिश

द सीजी न्यूज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज एक बार फिर छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में एक साथ छापेमार कार्रवाई की है। सुबह 6 बजे से छापे की कार्रवाई चल रही है। ईडी की टीम ने सोमवार की सुबह राइस मिल, पेट्रोल पंप कारोबारी, एडवोकेट और एक ट्रांसपोर्टर के ठिकानों पर दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार रायपुर के अशोका रत्न में 32 बंगला में कारोबारी दमानी के यहां ईडी टीम पहुंची है। दमानी का कारोबार राइस मिल, पेट्रोल पंप समेत सप्लाई का काम है। स्वर्णभूमि स्थित वकील के घर पर भी ईडी की दबिश का पता चला है। भिलाई स्थित फरीद नगर में मोहम्मद सद्दाम के यहां भी ईडी के अधिकारियों ने छापा मारा। मोहम्मद सद्दाम की शराब परिवहन में गाड़ियां चलती थी। पिछले दिनों महादेव सट्टा में भी फंसा था।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!