Breaking News

घरेलू गैस सिलेंडर दो सौ रुपए सस्ता : लेकिन …

द सीजी न्यूज

केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की है। लेकिन, इस कटौती का फायदा सिर्फ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना वालों को मिलेगा। कैबिनेट ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दी।

उज्जवला योजना के तहत अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने 1 अगस्त को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपए घटाए थे। इसके बाद दिल्ली में इसके दाम 1,680 रुपए हो गए। कोलकाता में 1,802.50 रुपए, मुंबई में 1,640.50 रुपए और चेन्नई में यह 1,852.50 रुपए में बिक रहा है।

जून 2020 से LPG पर नहीं मिल रही सब्सिडी

जून, 2020 से LPG सिलेंडर पर ज्यादातर लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है। अब केवल उज्जवला योजना के तहत मिले सिलेंडर पर ही सब्सिडी मिलती है। जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर 1103 रुपए का हो गया है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!