Breaking News

केमिकल कंपनी की लापरवाही से गांव के भूजल श्रोत प्रदूषित : ग्रामवासियों को हो रही बीमारियां : ग्रामीणों ने जनदर्शन में कलेक्टर से शिकायत की

  • स्पीड ब्रेकर नही होने के कारण थनौदवासियों को बनी रहती है दुर्घटना की आशंका, समीप में हो रहा स्कूल का संचालन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हर सोमवार को होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचें लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। नागरिकों के आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने कहा। आज जनदर्शन में 130 आवेदन प्राप्त हुए।
ग्राम पंचायत नंदिनी खुंदिनी के सरपंच और ग्रामवासियों ने भूमिगत जल बोर पंपों से केमिकल युक्त प्रदूषित पानी मिलने की शिकायत की। ग्रामवासियों ने बताया कि विष्णु केमिकल भिलाई (चोपड़ा खदान) में सैकड़ों टन पेंट बनाया जा रहा है। पेंट बनाने से निकलने वाले वेस्ट केमिकल, रॉ मटेरियल को एक गढ्ढा में डाल दिया जाता है। रॉ मटेरियल व वेस्ट केमिकल घुलनशील होने के कारण भूमिगत जल से मिलकर जल स्त्रोतों को विषाक्त बना रहे हैं। इसी पानी का उपयोग ग्रामीण कर रहे हैं।

गांव के अधिकतर बोर पंप का उपयोग गांव वाले करते हैं। केमिकलयुक्त जल के सेवन के कारण ग्रामवासियों के स्वास्थ्य पर गहरा असर हो रहा है। शरीर में स्किन से संबंधित गंभीर बीमारियां हो रही है। ग्रामवासियों द्वारा प्रदूषित पानी की जांच भिलाई इंस्टीट्यूट टेक्नॉलाजी के अभियांत्रिकी रसायन विभाग द्वारा कराया गया था। केमिकल की अधिक मात्रा होना पाया गया है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

पाटन से आए एक ग्रामीण ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने और आवास प्रदान करने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची में नाम था। लेकिन, वर्तमान में जनपद पंचायत द्वारा बताया गया कि उनका नाम सूची से डिलीट हो गया है। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने कहा है।

थनौद के ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए आवेदन दिया। आबादी क्षेत्र होने के कारण थनौद मुख्य मार्ग के पास दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। समीप में हाई स्कूल भी संचालित हो रहा है। इसके कारण बच्चों के साथ दुर्घटना होने की आशंका है। कलेक्टर ने ईई लोक निर्माण विभाग को निरीक्षण कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!