- निर्माणाधीन अधूरे कार्याे को शीघ्र करें पूर्ण
द सीजी न्यूज
दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में नगर निगम के अधिकारियों को जिले में केटल फ्री सड़क बनाने को कहा। कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के संबंध में विभागीय अधिकारियों से गहन समीक्षा की। सभी अधिकारियों से जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने को कहा।
कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारी को जिले में स्थित सभी क्लीनिक का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने समाज प्रमुखों को भू आबंटन और शासकीय जमीन की बिक्री की शिकायत की समीक्षा की। सारथी एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की विस्तृत जानकारी लेकर आगामी बैठक में समीक्षा करने की बात कही। उन्होंनेे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से कामकाजी महिला हॉस्टल के अपूर्ण कार्याे को जल्द से जल्द पूरा कर कामकाजी महिलाओं को आबंटित करने के निर्देश दिये ताकि कामकाजी महिलाओं को आवास के लिए भटकना न पड़े।
कलेक्टर ने कहा कि आवारा पशुओं को नियंत्रित करने निगम द्वारा लगातार गौठानों में शिफ्ट किया जा रहा है। सड़कों पर पशुओं के कारण हो रही दुर्घटना को रोकने के लिए सड़कों से घुमंतू पशुओं को हटाने के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करना जरूरी है। कलेक्टर ने गौठानों में लाए गए सभी पशुओं की टेगिंग करते हुए बार-बार पशुओं को सड़कों पर छोड़े जाने वाले पशुपालकों की पहचान कर कार्रवाई करने कहा।
कलेक्टर ने केटल फ्री रोड बनाने की दिशा में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। नगरीय गौठानों में पशु चिकित्सकों की व्यवस्था की भी जानकारी ली। रोड के किनारे स्थित गौठानों का चिन्हांकन कर गौठानों में पशुओं के लिए चारा, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। पशुचिकित्सकों को गौठानों में जाकर बैल और भैंस का बधियाकरण करने कहा।
उन्होंने नगर निगम आयुक्तों को कचरा एकठ्ठा करने डोर टू डोर जाने वाले सफाई कर्मचारियों से कचरा एकठ्ठा करने के साथ-साथ घर के मालिकों से पशु संख्या की जानकारी लेने कहा है। एसडीएम और नगर निगम आयुक्तों को डेयरी संचालकों व पशुपालकों की बैठक करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, योगिता देवांगन, गोकूल राउटे, अपर कलेक्टर व आयुक्त रोहित व्यास, लोकेश चंद्राकर, उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
