Breaking News

टिकट के लिए इस क्षेत्र से कांग्रेस के 97 दावेदार : CM ने दी चेतावनी : टिकट एक को मिलेगी : चुनाव में इधर-उधर किये तो …

द सीजी न्यूज

बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा में आयोजित संकल्प शिविर में कांग्रेस के दावेदारों को दो टूक चेतावनी देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस बार 75 पार करना है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतना होगा। इसीलिये सभी दावेदारों को आजू-बाजू के मंच में बैठाया गया है। गौरतलब है कि बेलतरा क्षेत्र से कुल 97 दावेदारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। सीएम ने कहा कि टिकट सिर्फ एक नेता को ही मिलेगी। बाकी के जितने भी दावेदार हैं, उनको दुखी होकर प्रत्याशी को निपटाना नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो समझ लें मैं सबका लिस्ट बनवा रहा हूं, उन्हें मंच में बैठने नहीं मिलेगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से कहा कि सभी दावेदारों पर नजर रखें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को आयोजित संकल्प शिविर में सारे दावेदारों को मंच पर जगह दी। शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावेदारों को भीतरघात या खुलाघात ना करने की हिदायत भी दी और एकजुटता का दिखाने का संदेश दिया। सीएम ने कहा कि भीतरघात करना या पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अनुशासन के दायरे में रहते हुए अपना काम करने और अपनी बात कहने की बात कही। सीएम बघेल ने बेलतरा विधानसभा में दावेदारों की बढ़ी हुई संख्या को लेकर चिंता भी जताई और अपने मन की बात सार्वजनिक कर दी।

दूसरे चरण के संकल्प शिविर की शुरूआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोटा विधानसभा से की। सीएम बघेल ने कोटा के एलबीडी स्कूल परिसर में आयोजित शिविर में पिछली राज्य सरकार और पूर्व सीएम डा रमन सिंह को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि डा रमन सिंह ने किसानों के साथ छल किया। बोनस नहीं दिया। राशन कार्ड में घोटाला किया। चुनाव के पहले थोक के भाव में राशन कार्ड बांटते थे और चुनाव के बाद उसी अंदाज में काटते थे। आदिवासियों को जर्सी गाय देने का वायदा किया था। सीएम ने कार्यकर्ताओं से पूछा कोटा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासियों को गाय मिली थी क्या।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!