Breaking News

मोदी, शाह प्रदेश में जितना दौरा करेंगे, भाजपा की जीत की संभावना उतनी ही कम होगी – टीएस सिंहदेव

द सीजी न्यूज

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के लगातार बयानों से सियासी गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है। सरगुजा संभाग में कांग्रेस की सीटें घटने के बयान के बाद अब टीएस सिंहदेव का एक और बड़ा बयान सामने आया है। कोटा क्षेत्र के प्रवास पर आए सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस को कांग्रेस ही जिता सकती है और कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा भी सकती है। हम साथ रहेंगे तो कांग्रेस जरूर जीतेगी। मेरे मन में जो बातें रहती है, मैं वही बोलता हूं। कांग्रेस को हराने के लिए फिलहाल दूसरी पार्टी की उपस्थिति मुझे यहां नहीं दिख रही है।

टीएस ने कहा कि कांग्रेस जीतेगी, ऐसा मेरे मन में विश्वास है। सब मिलकर लड़ेंगे तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा पाएगा। जोगी परिवार के कांग्रेस में आने की संभावना पर सिंहदेव ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस चुनाव में ऐसा कुछ हो सकता है। बहुत सारे लोग जो जोगी कांग्रेस में शामिल हो गए थे, वे अब कांग्रेस में वापस आ गए हैं। लेकिन अभी फिलहाल जोगी परिवार के कांग्रेस में आने की कोई संभावना नहीं है।

सिंहदेव ने कहा कि – कांग्रेस का नाम जुड़ा रहा इसलिए रेणु जोगी भी पिछली बार कोटा से जीतीं थीं। पहले लोगों को लगा वो किंगमेकर बन सकते हैं, लेकिन अब परिस्थिति बदल गई है। वर्तमान में नए उम्मीदवार के तरफ लोग देखेंगे, जो स्थापित सरकार है, जिसने काम किया उसको पहचानेंगे। यह संभावना नहीं है कि किसी दूसरे दल के साथ सरकार बनेगी। क्लियर मेजॉरिटी के साथ हम सरकार बनाएंगे।

डिप्टी सिहदेव ने भाजपा और मोदी, शाह की जोड़ी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी और शाह प्रदेश में जितना दौरा करेंगे, भाजपा के जीतने की उम्मीद उतनी कम बनेगी। जहां-जहां उन्होंने अपने चेहरे पर राज्य का चुनाव लड़ा, वहां उनको सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सहित हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। मोदी शाह अपना चेहरा तब आगे करते हैं जब राज्य में उनके पास कोई चेहरा नहीं रहता, यहां भी उन्होंने ऐसा ही किया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!