Breaking News

भूपेश बघेल जी, आपको राखी भेज रही हूं, पर व्यथित मन से … – सरोज पांडेय : सीएम ने भेजा रिटर्न गिफ्ट

द सीजी न्यूज

राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ने हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को बच्चा कह दिया था। उनके इस बयान से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि दीपक बैज की शादी हो गई है, उनके बच्चे भी हैं। सरोज पांडेय की अभी शादी भी नहीं हुई है। ये बात सरोज पाण्डेय को चुभ गई और उन्होंने राखी के अवसर पर सीएम को खत लिख दिया।

पहले पढ़िये … सरोज ने ट्वीट करते हुए क्या लिखा …

प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भूपेश बघेल जी आपको रक्षासूत्र एवं मिठाई भेज रही हूं, पर इस बार कुछ व्यथित मन से, लगा मानो कि आपने न सिर्फ छत्तीसगढ़ की बल्कि इस देश की ही संस्कृति व संस्कारों को विस्मृत कर दिया, आपने यह भुला दिया कि इस देश में बहन सिर्फ बहन नहीं होती……तथापि भाइयों के प्रति उनका मातृ भाव भी होता है,इस बात से उसे फर्क नही पड़ता कि भाई से छोटी है या बड़ी है अथवा कि वह विवाहित है अविवाहित है अथवा संतान है या नही है। उसके स्नेह व कर्तव्यों का विस्तार कभी कम नही होता।मुझे विश्वास है कि आप इस नजरिए को महसूस करेंगे तो अपने वक्तव्य के अश्रेष्ठता को समझ पाएंगे। आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना प्रभु श्रीराम से करती हूं।

सीएम ने भेजा ड्राई फ्रूट्स की थाली के साथ शॉल … ट्वीट भी किया 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा- ‘मेरी बहन सरोज पांडेय जी ने मेरे लिए हर साल की तरह ही राखी भेजी है। मैं भी अपनी बहन को भेंट भेज रहा हूं। आज रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी रक्षा के लिए हर वक्त खड़े रहने के वादे के साथ प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई।’ भूपेश बघेल की ओर से सरोज पांडेय को ड्राई फ्रूट्स की थाली और शॉल भेजा गया है। शॉल पर छत्तीसगढ़ी हस्तकला का काम दिख रहा है।

खत में सरोज ने सीएम को क्या लिखा 

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खत के साथ रक्षा सूत्र भेजा है। उन्होंने शिकायती लहजे में सीएम से कहा कि ”भैया, आपने सम्मानजनक पद पर रहते हए दो दिन पहले अपनी इस बहन के अविवाहित होने का मजाक उड़ाया था, उससे मेरा मन बहुत आहत है, और पीड़ा से भरा हुआ है।

उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जानना चाहती हूं कि वो आपकी बात से सहमत हैं? क्या कांग्रेस सही मायने में महिलाओं के प्रति संवेदनशील है? क्या ऐसा मजाक संपूर्ण नारी शक्ति व भारत की अविवाहित बहनों का अपमान नहीं है? क्या बड़े भाई भूपेश माफी मांगेंगे?

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!