द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अरुणाचल प्रदेश में अक्साई चिन की सीमा के पास सुरंग और बंकर बनाए जाने पर सख्त टिप्पणी की है। सिंहदेव ने ट्वीट करते हुए कहा कि सैटेलाइट दिखा रहे हैं कि चीन हमारे अक्साई चिन की सीमा के पास सुरंग और बंकर बना रहा है। अपने नक्शे में अक्साई चिन और अरुणाचल को शामिल कर लिया। पड़ोसी देश का ये दुस्साहस एक मजबूत प्रधानमंत्री की निशानी तो कभी नहीं हो सकता।
सिंहदेव ने कहा कि जब देश की सीमा खतरे में हो तो प्रधानमंत्री का मौन अस्वीकार्य है। पीएम चुप हैं क्योंकि यहां पीआर का मौका नहीं है। क्रेडिट नहीं है। कुछ है तो सिर्फ सवाल हैं। उनकी नाकामियों पर, कमजोरियों पर… । सिंहदेव ने कहा कि जवाब देना तो उन्हें वैसे भी नहीं आता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

