द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के खेल कैलेन्डर के अनुसार वर्ष 2024 के लिए अंडर 14 खिलाड़ियों का चयन पं रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में किया जाएगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 3 सितम्बर को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक खिलाडियों का चयन किया जाएगा। चयन के बाद चयनित खिलाड़ी जिला क्रिकेट एसोसिएशन दुर्ग और सीएससीएस रायपुर द्वारा आयोजित सलेक्शन मैच में भाग ले सकेंगे।
अंडर-14 के चयन में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु 14 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कट ऑफ़ डेट 31/08/2011 के ख़िलाड़ी ही भाग ले सकतें है। खिलाड़ियों को दस्तावेज के दो सेट फोटोकॉपी जिसमें डिजिटल, मैन्युअल जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा पहली से छठवीं, सातवी, आठवी तक की स्कूल मार्कशीट, आधार कार्ड और दो नवीन पासपोर्ट कलर फोटो। रजिस्ट्रेशन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन नंबर व क्रिकेट किट के साथ उपस्थित होना है। अंडर-14 खिलाडियों का चयन क्रिकेट में दक्षता बैटिंग, बॉलिंग और कीपिंग व फील्डिंग और फिजिकल-मेंटल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। ट्रायल्स से 20-25 संभावित खिलाडियों का चयन किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal