द सीजी न्यूज
मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में बने नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर गोली मारी गई है। पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ठाकुरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के भाई विकास ने कहा कि विकास किशोर हमेशा हमारे भाई विनय को साथ ले जाते थे। पिस्टल साथ में रखते थे। कल वह विनय को साथ नहीं ले गए और पिस्टल भी छोड़ गए। ये साजिश है, गहनता से जांच होनी चाहिए।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर, मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि उनका बेटा घटना के वक्त घर पर नहीं था। वह दिल्ली में था। मृतक विनय के भाई विकास की तहरीर पर शक के आधार पर अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
