द सीजी न्यूज
दुर्ग। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से दुर्गा नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष पद पर वरिष्ठ पार्षद देवनारायण चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पार्टी ने वरिष्ठता और अनुभव को महत्व देते हुए देवनारायण चंद्राकर जैसे वरिष्ठ पार्षद को उप नेता प्रतिपक्ष के रूप में नगर निगम में अहम जिम्मेदारी दी है। देवनारायण चंद्राकर जैसे संगठन निष्ठ पार्षद को उपनेता प्रतिपक्ष बनाये जाने से निश्चित रूप से नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी और भी ज्यादा प्रखरता से विपक्ष की भूमिका निभाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
