Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाएगी कांग्रेस : 7 सितंबर को दुर्ग में पद यात्रा निकालेंगे कांग्रेसी

द सीजी न्यूज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस की पदयात्रा 7 सितंबर को आयोजित की गई है। पदयात्रा की तैयारी के लिए प्रदेश महामंत्री व दुर्ग जिला प्रभारी छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पूरे देश में व्यापक असर हुआ है। देश में नफरत फैलाकर धर्म और जातिगत भेदभाव करने वालो को राहुल गांधी ने  मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत देश की जनता विघटनकारी और अराजकता फैलाने वालों का साथ कभी नहीं देगी। इसका असर 2023 के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव में सामने आ जाएगा। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश में प्रेम भाईचारे का संदेश दिया है।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर ने बताया कि पदयात्रा में प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 7 सितंबर को राजीव भवन दुर्ग से शाम 4 बजे से पदयात्रा शुरू होगी। राजीव भवन दुर्ग से प्रारंभ होकर पदयात्रा शनिचरी बाजार, पांच कंडील चौक, मोती कांपलेक्स, लुचकी चौक, पोलसाय पारा चौक, पटेल चौक होते हुए गांधी प्रतिमा में सभा के बाद पदयात्रा का समापन होगा
आज हुई बैठक में दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार साहू, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, महीप सिंह भुवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, सेवादल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, आनंद ताम्रकार, रमीज रजा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, पाशी अली, प्रोफेशनल कांग्रेस से दीपक जैन, चंद्र मोहन गभने, तनिश पाटनी, पृथ्वी चंद्राकर, भूपेंद्र सेन उपस्थित रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!