Breaking News

उदयनिधि के बाद अब DMK नेता ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV और कोढ़ बीमारी से की

द सीजी न्यूज

सनातन धर्म के खिलाफ हेट स्पीच देने का सिलसिला नहीं थम रहा है। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के उदयनिधि स्टालिन के बाद DMK के ही ए. राजा ने सनातन धर्म का अपमान करते हुए इसकी HIV से तुलना की है। ए राजा ने कहा- ‘सनातन धर्म सामाजिक बीमारी है। यह कुष्ठ रोग और एचआईवी से भी ज्यादा घातक है।

शनिवार 2 सितंबर को डीएमके सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ( तमिलनाडु सरकार में मंत्री) ने सनातन को खत्म की बात कही थी। इसके बाद पूरे देश में इस बयान की आलोचना की गई। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने अपने बेटे उदयनिधि स्टालिन का बचान किया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों, जनजातियों और महिलाओं के खिलाफ भेदभाव करने वाले सनातन सिद्धांतों पर उदयनिधि ने अपने विचार व्यक्त किए थे। उसका किसी भी धर्म या धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। बीजेपी उसकी बात को समझ नहीं सकी। इसलिए उन्होंने उदयनिधि के खिलाफ एक झूठी कहानी फैलाई।

 दरअसल, उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में एक सनातन उन्मूलन कार्यक्रम में स्पीच के दौरान सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की। उदयनिधि ने कहा – जिस तरह मलेरिया और कोरोना को खत्म किया जाना जरूरी है, उसी तरह सनातन भी है। 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!